फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल मीटर न होने से एनीमिया स्क्रीनिंग अभियान स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। ऑटोमेटिक डिजिटल हिमोग्लोबिन मीटर की कमी ने स्वास्थ्य विभाग के एनीमिया स्क्रीनिंग अभियान पर रोक लगा दी है। जिले में एक से 30 जून तक एनीमिया स्क्रीनिंग अभियान का आगाज होना था, लेकिन न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही बाजार में ऑटोमेटिक डिजिटल हिमोग्लोबिन मीटर उपलब्ध हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग को आगामी आदेशों तक यह अभियान स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत 10 वर्ष तक के स्कूल जाने वाले बच्चों में एनीमिया की स्क्रीनिंग होनी है। इस अभियान को शुरू करने से पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर की अध्यक्षता में बीते माह आयोजित जिलास्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक में रूपरेखा तैयार की गई थी। इसमें जिले के सभी चिकित्सा खंडों के बीएमओ ने भाग लिया था। इसमें एक जून से इस अभियान को शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया गया, लेकिन ऑटोमेटिक डिजिटल हिमोग्लोबिन मीटर उपलब्ध न होने से इस अभियान को स्थगित करना पड़ा। बाजार में इस मीटर की कीमत पांच हजार से 20 हजार तक है। बीते सप्ताह शिमला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक के साथ एक बैठक भी प्रस्तावित थी, लेकिन यह बैठक भी अपरिहार्य कारणों से स्थगित करनी पड़ी।
अभियान का यह है फायदा
एनीमिया स्क्रीनिंग अभियान के तहत स्कूलों में पढ़ने वाले 10 साल तक के छात्र और छात्राओं के रक्त की जांच होनी थी। जिन बच्चों में खून की कमी है, उनका अलग से एक रिकॉर्ड तैयार किया जाना है। इसके साथ ही आयरन और कैल्शियम समेत अन्य दवाइयों का वितरण भी होना है। पौष्टिक आहार के बारे में जागरूकता शिविरों के भविष्य में आयोजन की तैयारी भी है, ताकि कुपोषण की दर में कमी लाई जा सके। स्कूलों में यह टेस्ट ऑटोमेटिक डिजिटल हिमोग्लोबिन मीटर की मदद से होने हैं। जिले में 416 प्राथमिक पाठशालाएं हैं। इसके अलावा निजी क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल अलग हैं। आजकल प्री-प्राइमरी कक्षाएं भी शुरू हैं।
विज्ञापन

शीघ्र ही हल निकाला जाएगा
एनीमिया स्क्रीनिंग अभियान एक जून से शुरू होना था, लेकिन अभी तक विभाग के पास ऑटोमेटिक डिजिटल हिमोग्लोबिन मीटर नहीं आए हैं। बाजार में भी यह मीटर बड़ी मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। शीघ्र ही इस बारे में उच्चाधिकारियों से बातचीत कर हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. आरके अग्निहोत्री, सीएमओ हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें