फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि के भूमि अधिग्रहण पर ग्रामीण बिफरे, डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत करवातीं पंचायत प्रधान ऊषा बिरला। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के कैंपस दड़ूही के पंचायत प्रतिनिधियों व लोगों ने उपायुक्त हमीरपुर को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा। इन प्रतिनिधियों ने तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से स्थानीय जमीन के अधिग्रहण को लेकर अपनाई जा रही नीति पर सवाल उठाए हैं तथा इसमें बदलाव करने की मांग उठाई है। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का कहना है कि तकनीकी विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से यहां पर टुकड़ों में जमीन अधिगृहीत की जा रही है, जिस वजह से पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण से ग्रामीणों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस जमीन पर विवि के भवन बनाए जा रहे हैं, उस पर ग्रामीण पूर्वजों के समय से पशुओं को चराते आए हैं और इसी जमीन की रखवाली करते आए हैं। अब विवि की ओर से इस जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों ने यह भी मांग उठाई है कि साथ लगती नेरी और जंगलरोपा पंचायतों में भी हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय भवन का निर्माण किया जाए, ताकि स्थानीय पंचायत में ग्रामीणों को सहूलियत मिल सके।
ग्रामीणों रमेश चंद डोगरा, दिलबाग सिंह, जगरनाथ, रजनीश कुमार, राजीव कुमार, विशाल ठाकुर, वतन सिंह, मस्त राम सहित अन्य ने कहा कि इस शामलात भूमि पर ग्रामीण अपना गुजर बसर करते आए हैं और यहां किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। पंचायत प्रधान ऊषा बिरला का कहना है कि उपायुक्त हमीरपुर से यह मांग उठाई गई है तथा उनकी तरफ से आश्वासन दिया गया है कि इस विषय पर जल्द ही हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रबंधन से बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि साथ लगती पंचायतों में भी तकनीकी विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें