प्रदेश सरकार पॉलिटेक्निक वर्कशॉप स्टाफ एसोसिएशन के चुनाव के दौरान उपस्थित पदाधिकारी। स्रोत: संघ
हमीरपुर। प्रदेश सरकार पॉलिटेक्निक वर्कशाप स्टाफ एसोसिएशन का गठन रविवार को एनजीओ प्रदेश कार्यकारिणी के बैनर तले कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष रानू राम, राज्य सलाहकार सोमनाथ जगोटा और स्वरूप चंद कौंडल की अध्यक्षता में हुआ। एसोसिएशन के गठन में विभिन्न राजकीय बहुतकनीकी वर्कशाप से 50 सदस्यों ने भाग लिया।
इसमें राजिंद्र जसरोटिया को अध्यक्ष, अजय शर्मा और ज्ञान चंद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नेक राम और सरमिष्टा कपूर को उपाध्यक्ष, राज कुमार को सहसचिव, अमित शर्मा को संयुक्त सचिव, विनोद कुमार को प्रवक्ता, अनीश कुमार को कोषाध्यक्ष, ओंकार सिंह को प्रेस सचिव और महिंद्र सिंह को संयुक्त प्रेस सचिव, रमेश भारती और श्याम सिंह ठाकुर को मुख्य सलाहकार, स्वर्ण सिंह, राकेश कुमार, पवन कुमार को कनवीनर, विजय कुमार, नील सिंह, संजीव कुमार विशेष आमंत्रित सदस्य, बाकी सभी डेलीगेट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।