बिझड़ी के ताल स्टेडियम में विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यतिथि एवं अन्य। संवाद
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकासखंड बिझड़ी के ताल स्टेडियम में आयोजित खेल, सांस्कृतिक एवं व्यापारिक मेले का समापन रविवार को हुआ। समापन समारोह में बिझड़ी पंचायत के प्रधान संजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि 10 से 25 फरवरी तक आयोजित मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की तथा खेल गतिविधियों में भाग लिया। मेेले में आयोजित खेल गतिविधियों में बैडमिंटन, कुश्ती, वॉलीबाल तथा कबड्डी का आयोजन किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इशांत भारद्वाज जैसे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
मेले में बच्चों के लिए भूत बंगला और झूले आकर्षण का केंद्र रहे। व्यापारिक गतिविधियों में स्थानीय व्यापारियों सहित नामी कंपनियों ने भी भाग लिया। मेले में सामाजिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए थे। सफाई व्यवस्था के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। हालांकि इस मेले के शुरू होने के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया गया था, परंतु जनता का मेले को जमकर समर्थन मिला। विशेष कर खिलाड़ियों के लिए यह मेला एक अनोखी पहल साबित हुआ। कुश्ती में जो प्रदर्शन अंडर-19 खिलाड़ियों की ओर से किया गया है, वह आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्वरूप रहा। उन्होंने मेले में अपनी सहभागिता निभाने के लिए स्थानीय व्यापारियों, युवाओं का धन्यवाद किया। कहा कि ऐसे आयोजन से सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ युवाओं में भी प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। आने वाले समय में इस मैदान के उत्थान के साथ सुंदरता भी प्रदान की जाएगी।
बिझड़ी के ताल स्टेडियम में विजेता पहलवान को सम्मानित करते मुख्यतिथि एवं अन्य। संवाद