बिझड़ी से रोपड़ी सड़क की उखड़ी टारिंग। संवाद
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के बिझड़ी से रोपड़ी वाया दंदवीं सड़क के पैचवर्क और टारिंग के कार्य पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि ठेकेदार अनियमितताएं बरत रहा है।
लोगों रिशु पठानिया, डिंपल कुमार, मदन लाल और पवन कुमार ने कहा कि ठेकेदार ने बिना सड़क पर बुल्डोजर चलाए और बिना घास हटाए ही टारिंग कर दी। टारिंग घटिया किस्म की है, जो उखड़ रही है। उन्होंने विभाग से इस पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो लोग सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेंगे। लोक निर्माण विभाग बड़सर के सहायक अभियंता विनोद कुमार ने कहा कि बिझड़ी रोपड़ी वाया दंदवीं सड़क मार्ग पर टारिंग का कार्य चल रहा है। यदि ठेकेदार ने किसी स्थान पर अनियमितताएं बरती हैं तो मौके पर निरीक्षण किया जाएगा। यदि कार्य में कमी सामने आई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।