सुजानपुर (हमीरपुर)। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी दौरान सुजानपुर के मुरली मनोहर मंदिर में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को विशेष बैठक हुई। बैठक में पहुंचे सुजानपुर भाजपा शहरी इकाई के महासचिव प्रकाश सड़ियाल कहा कि अयोध्या में भगवान राम 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में विराजेंगे। इसके लिए विशेष प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हर कोई अयोध्या में पहुंच नहीं सकता। इसके लिए सुजानपुर के मुरली मनोहर मंदिर में 22 जनवरी को इस प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को दिखाया जाएगा और विशेष कार्यक्रम यहां आयोजित किए जाएंगे। इलाके की जनता इस ऐतिहासिक पल की गवाह बने, इसके लिए तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले सुजानपुर शहर में आगामी दिनों में कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
बैठक में विशेष रूप जिला प्रचार प्रमुख सोमनाथ शर्मा, नगर कार्यवाहक शशि कुमार, नगर बौद्धिक भुवनेश शर्मा सहित पार्षद सविता महाजन, अनीता सडिय़ाल, मंदिर प्रबंधक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।