फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने दिया कोरोना जागरूकता का संदेश

विज्ञापन
कांगू में कोरोना के प्रति नुक्कड़ नाटक से जागरूक करते हुए पुलिस के जवान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। पुलिस की प्रथम आईआरबी बटालियन वनगढ़ के एकलव्य कला मंच ने कांगू उपतहसील परिसर में नुक्कड़ नाटक से कोरोना जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

कला मंच के निदेशक और ट्रेनर अरविंद कौशल ने कहा कि उपायुक्त देवश्वेता बनिक के आदेश और पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा के मार्गदर्शन में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी उपमंडलों में एकलव्य कला मंच की टीम लोगों को जागरूक कर रही हैं।
अरविंद कौशल ने कहा कि पूरे भारत में सिर्फ हिमाचल पुलिस के पास ही ऐसा कला मंच है जो लोगों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, पर्यावरण सुरक्षा, ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इससे पुलिस और जनता का आपस मे बेहतर सामंजस्य स्थापित करने में भी मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नायब तहसीलदार कांगू महेंद्र सिंह, पुलिस विभाग की ओर से मुख्य आरक्षी योगेश कुमार, अशोक, देवराज, सोनू, अतुल, रमन, अंकुश, गौरव, किरण, डॉली, ज्योति, काजल, स्वाति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें