फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर ने पांच टन खाद का किया उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने ट्रीटमेंट प्लांट में पांच टन से अधिक खाद का उत्पादन किया है। अब नगर परिषद पांच रुपये प्रति किलो के हिसाब से लोगों को खाद बेचेगी। जिससे नगर परिषद की आय में वृद्धि होगी। इस राशि को नगर परिषद विकास कार्यों पर खर्च करेगी और लोगों को भी सस्ते दामों पर यह खाद मिलेगी। परिषद लोगों से सूखे, गीले कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करती है और ट्रीटमेंट प्लांट में खाद तैयार करती है, ताकि कूड़े का सही इस्तेमाल किया जा सके और शहर में गंदगी न फैले।
विज्ञापन

सड़ी गली सब्जियों, फलों के छिलकों और अन्य सामान से यह खाद बनाई गई है। अब नप में कूड़ा बनाने के लिए मशीन भी स्थापित कर दी है, जिसमें महज 10 दिन में ही खाद बन जाती है। जिसे बेच नप को खूब आय प्राप्त होगी। नगर परिषद के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि पांच टन के करीब खाद तैयार की गई है। लोगों को पांच रुपये के हिसाब से यह खाद बेची जाएगी। जो भी लोग खरीदना चाहते हैं, अब नप में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें