फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हजार श्रद्धालुओं ने नवाया बाबा के दरबार शीश

विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में मनोकामना स्थल पर प्रार्थना करते लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को काफी चहल-पहल रही। इससे पिछले दिन शनिवार को भी गुरु पूर्णिमा के चलते श्रद्धालुओं का काफी सैलाब उमड़ा था। रविवार को लगभग 7000 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाया। पूरे मंदिर परिसर को 5 सेक्टरों में बांटा हुआ है और अलग-अलग सेक्टर अफसर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार के दिन श्रद्धालु बाबा बालक नाथ की पवित्र गुफा में माथा टेकने के बाद मनोकामना पूर्ण स्थल पर अरदास मांगते नजर आए। कई श्रद्धालु तो कोरोना नियमों का पालन कर रहे हैं, लेकिन कई बिना मास्क के ही मंदिर आ रहे हैं।
ऐसे श्रद्धालुओं को मंदिर प्रशासन ने नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। मंदिर अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा देने के लिए तत्पर है, लेकिन कुछ सुविधाएं कोरोना की वजह से बंद हैं। फिर भी श्रद्धालुओं के लिए जो भी संभव हो रहा है, वह न्यास प्रशासन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें