Mandi man in bus dies in suspicious circumstances
हमीरपुर। अमृतसर से मनाली जा रही एचआरटीसी की एक बस में सवार जिला मंडी के व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
गुरबचन सिंह निवासी भ्यूली जिला मंडी शुक्रवार रात को अमृतसर से मनाली जा रही बस में अपने घर जा रहा था। भोटा के पास इस व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर बस के चालक-परिचालक व अन्य सवार व्यक्ति को भोटा अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सदर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।