प्रदेश भर में स्वर्ण जयंती ज्ञानदोय कलस्टर योजना में प्राथमिक स्कूलों का चयन कर लिया गया है। अब इन स्कूलों को प्रत्येक स्कूल को 15-15 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। राशि से इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक शौचालय, भवन, प्रोजेक्ट आदि का निर्माण किया जाएगा और अन्य राशि स्कूल के विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। स्वर्ण जयंती के ऊपर प्रदेश सरकार ने यह स्कीम चलाई है जिसमें हर वर्ष सभी शिक्षा स्कूलों में एक स्कूल का चयन किया जाता है और उस स्कूल को कल्स्टर विद्यालय बनाकर विकास कार्यों के लिए रुपये दिए जाते हैं। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालों का चयन भी एक माह पूर्व कर लिया गया है।
योजना में जिला बिलासपुर में चार स्कूलों का चयन हुआ है। जिसमें राजकीय प्राथमिक स्कूल कंदरौर, स्वारघाट, बरोटा, कोठी स्कूल शामिल हैं। चंबा से दो स्कूलों को चयनित किया गया है। जिसमें राजकीय प्राथमिक स्कूल कुठार और राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला शलूणी, जिला हमीरपुर के छह स्कूल शामिल हैं। जिसमें शिक्षा खंड गलोड़ से राजकीय प्राथमिक पाठशाला रंगस, शिक्षा खंड सुजानपुर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलेठ, शिक्षा खंड बिझड़ी से राजकीय प्राथमिक पाठशाला भोटा, और राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़सर व शिक्षा खंड हमीरपुर से राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटाहनी का चयन इस बार योजना के तहत किया गया है। वहीं जिला कांगड़ा के नौ स्कूल इस योजना के तहत चयनित किए गए हैं जिसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोह, ढलूं, जोगीपुर, भाटोली, थुरल, स्थाना, दं्रग खास, नंगल चौक, सोलधा स्कूल शामिल हैं।
जिला कुल्लू के राजकीय प्राथमिक स्कूल घुसानी, राजकीय कें द्रीय प्राथमिक स्कूल बजनौरा, पतलीकुल्ह, कटरैन, राजकीय प्राथममि स्कूल भूईन आदि शामिल हैं। जिला मंडी के राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला देहर, सरोहा, थुनांग, बगसैड, कोट सनौर, बरोट, कटौला, थुलाह, संधोल, पंडोह सराघाट स्कूलों को शामिल किया गया है। वहीं जिला शिमला से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुपवी, केड़ी, पुजराली -4, घणाटी, नवभार, भराडिय़ा, सुन्नी, ठियोग, महोरी, देहा, खालीनी, टूटीकंडी स्कूलों को शामिल किया गया है। वहीं जिला सिरमौर से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कुनिहार, भुमटी, घरेर, संधूली, मनझौली, राजपुरा स्कूलों को चयनित किया गया है।
जिला ऊना से राजकीय केंद्रीय पाठशाला गलुआ, राजकीय प्रसाथमिक पाठशाला दियोल, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला दुल्हेहार, राजकीय प्राथमिक पाठशाला बसल लोअर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठठल स्कूलों को चयनित किया गया है। जिला लाहौल स्पीति से राजकीय प्राथमिक सेंटर स्कूल केलांग स्कूल को चयनित किया गया है। जिला किन्नौर से राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला कोठी क चयनित किया गया है। जिला चंबा से राजकीय प्राथमिक पाठशाला बटोट, गरनोटा, राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बरियाण कोठी, परछोरे को चयनित किया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर ने कहा कि स्वर्ण जयंती ज्ञानदोय कलस्टर योजना में प्राथमिक स्कूलों की चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है और इन स्कूल को विकास कार्यों के लिए 15 -15 लाख रुपये दिए जाएंगे।