फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से एलआईसी कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत नादौन चौक हमीरपुर पर सांड़ के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

रविंद्र कौशल (57) पुत्र देशराज निवासी गांव गलोट डाकघर चंगर जिला हमीरपुर एलआईसी कार्यालय हमीरपुर में कर्मचारी थे। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी के बाद जब अपने घर जा रहे थे तो नादौन चौक हमीरपुर के पास एक सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और नाली में गिरा दिया। इस कारण उनके कूल्हे में चोट आ गई।
परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले आए। जहां उनका ऑपरेशन किया गया, लेकिन शनिवार को उनकी मौत हो गई। हालांकि, मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि घायल होने के बाद दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। इससे पूर्व भी सांड़ ने एलआईसी कैंटीन के संचालक को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें