फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच पुलिस सक्रिय, नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
अमरोह चौक पर नाका लगाकर बिना फेस मास्क के वाहन चालको तथा सवारियों को मास्क बांटते पुलिस कर्मी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच अब नियमों का पालन करवाने के लिए जिला पुलिस भी सक्रिय हो गई है। शनिवार को पुलिस ने जिलाभर में अभियान चलाकर लोगों को एसओपी का पालन करने के निर्देश दिए। जगह-जगह नाके लगाकर वाहन चालकों और सवारों को मास्क बांटे गए और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया गया। फिलहाल पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील करने के साथ-साथ इन्हें मास्क बांटे हैं। जल्द ही पुलिस अब नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करेगी।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि हमीरपुर पुलिस कोरोना दिशा निर्देशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है। नववर्ष व त्योहारों पर बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिल सकती है। सभी दुकानदार दुकानों पर अत्यधिक लोगों को एकत्रित न होने दें और उचित दूरी बनाए रखना सुनिश्चित करें। सभी लोग मास्क पहनना सुनिश्चित बनाएं। इसी कड़ी में शनिवार को जिलाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रति लोगों को जागरूक किया।
हमीरपुर पुलिस ने अमरोह चौक पर नाका लगाकर बिना मास्क के वाहन चालकों तथा सवारियों को मास्क बांटकर जागरूकता अभियान छेड़ा। सब इंस्पेक्टर राजेश ने कहा कि पहले की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली ओमिक्रॉन वायरस के अधिक सक्रिय होने से लोगों के बीच में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। इस मौके पर एएसआई प्रकाश चंद, एएसआई नरेश, हेड कांस्टेबल नरेश कुमार तथा गृह रक्षक भी टीम के रूप में साथ रहे। टौणी देवी पुलिस चौकी प्रभारी इंद्रजीत सहित अन्य पुलिस टीम ने टौनी देवी बाजार में जगह-जगह लोगों को मास्क का प्रयोग करने और भीड़ वाली जगहों पर एहतियात बरतने के लिए जागरूक किया। बड़सर पुलिस थाना के अंतर्गत विभिन्न चौकी प्रभारियों ने वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रति लोगों को जागरूक किया और साथ में लोगों को हिदायत भी दी जा रही है कि बिना मास्क घर से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें