फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लखनपाल ने किया भाजपा कार्यालय बड़सर का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, केंद्रीय मंत्री अनुराग को भारी बहुमत से जिताने का हर संभव प्रयास किया जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय बड़सर का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बड़सर मंडल के सभी प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्यों सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने आगामी चुनावों के लिए सभी को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर जिला परिषद वार्ड की बैठक की जाएगी। आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भारी बहुमत से जिताने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बैठक में मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष सुखदेव राणा, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष प्रधान राम रतन, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगन्नाथ बन्याल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशि शर्मा, जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, राजेश कुमार मांगा, वीना शर्मा, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष मुकेश सहित मीडिया प्रभारी विकास पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें