फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शिव के गणों ने दक्ष प्रजापति के यज्ञ का किया विध्वंस

विज्ञापन
ठठवाणी में श्री मद्भागवत कथा सुनते लोग। संवाद
विज्ञापन
ठठवाणी में श्रीमद्भागवत कथा में दक्ष प्रजापति के यज्ञ का वर्णन भक्तों को सुनाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत अम्मण के गांव ठठवाणी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन वीरवार को डॉ. नरोत्तम शर्मा ने दक्ष प्रजापति का प्रसंग सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि एक बार दक्ष प्रजापति ने बहुत बड़ा यज्ञ किया। सब देवी-देवताओं को इसमें निमंत्रित किया परंतु शिव भगवान को उन्होंने यज्ञ में नहीं बुलाया और न ही तो उनके लिए आसन रखा। जब सभी देवता अपनी पत्नियों के साथ दक्ष प्रजापति के यज्ञ में कैलाश के ऊपर से जा रहे थे तो पार्वती जी ने शिव भगवान से पूछा कि भगवान यह सभी देव अपनी पत्नियों सहित सजधज कर कहां जा रहे हैं। इस पर शिव बोले- पार्वती तुम्हारे पिता दक्ष प्रजापति ने यज्ञ रचाया है। वहां जा रहे हैं तो पार्वती बोली आप नहीं चलोगे।
विज्ञापन



शिव ने कहा हमें निमंत्रित नहीं किया है। इसलिए हम नहीं जाएंगे, क्योंकि दक्ष नहीं चाहते थे कि पार्वती शिव से विवाह करे। पार्वती ने कहा कि मैं जाऊंगी। शिव ने कहा-पार्वती बिन बुलाए जाने से अपमान होता है परंतु पार्वती नहीं मानी और वह अपने पिता दक्ष प्रजापति के घर चली गई। वहां उसके साथ कोई बातचीत नहीं कर रहा था। हर तरफ उसकी उपेक्षा हो रही थी। जब उसने देखा कि सभी देवताओं के लिए यज्ञ भाग रखा है, सभी के लिए आसन हैं परंतु शिव के लिए कुछ नहीं है। उनको बहुत क्रोध आया। उन्होंने यज्ञ कुंड में कूद कर अपनी जान दे दी। जब शिव भगवान को पता चला तो उन्होंने अपने गणों को भेजा। दक्ष प्रजापति के यज्ञ को उन शिव गणों ने विध्वंस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें