फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर अदा करने में आती है समस्या तो करें विभाग से संपर्क : कटोच

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नादौन में व्यापारियों को दी पोर्टल की जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन(हमीरपुर)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने नादौन में मंगलवार को करदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग वरुण कटोच ने की। कटोच ने उपस्थित व्यापारियों एवं दुकानदारों को विभाग की ओर से जारी पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि विभाग का हमेशा प्रयास रहता है कि व्यापारियों को टैक्स भरने में सुगमता महसूस हो। फिर भी किसी भी दुकानदार या व्यापारी को कोई भी समस्या इस संबंध में आती है तो विभाग हमेशा उनके सहयोग के लिए उपलब्ध है। कर अदा करने की प्रक्रिया में यदि किसी भी व्यापारी को कोई भी समस्या आती है तो वह बिना किसी संकोच के विभाग की सहायता ले सकता है। उन्होंने इस दौरान व्यापारियों की ओर से बताई गई समस्याओं का भी समाधान बताया। दूसरी ओर व्यापारियों ने सुझाव दिया कि पंजीकरण के लिए 40 लाख रुपए फ्रेश होल्ड सीमा को कम करना अति आवश्यक है क्योंकि इस सुविधा का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग हो रहा है। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त आयुक्त अरविंद शर्मा सहित सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी मनमोहन सिंह, नीरज गोयल तथा रवीना ठाकुर एवं दिव्या सैनी सहित व्यापार मंडल प्रधान त्रिभुवन सिंह, पूर्व प्रधान रमेश जैन तथा शहर के प्रमुख व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें