फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल बाद दिल्ली के लिए हमीरपुर डिपो की वोल्वो बस सेवा बहाल

विज्ञापन
Hamirpur-Delhi volvo bus route eratined after one and half hour
विज्ञापन
बिझड़ी/हमीरपुर। कोरोना महामारी के कारण डेढ़ साल से बंद हमीरपुर डिपो की हमीरपुर-दिल्ली वोल्वो बस सेवा को निगम प्रबंधन ने बहाल कर दिया है। अब यह बस हमीरपुर से दिल्ली के लिए शाम साढ़े सात बजे की बजाय आठ बजे रवाना होगी। वहीं दिल्ली से हमीरपुर के लिए रात 9:20 पर आएगी।
विज्ञापन

बस सेवा शुरू होने से हमीरपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। कोरोना महामारी से पहले यह बस शाम साढ़े सात बजे दिल्ली को रवाना होती थी। वहीं निगम प्रबंधन ने हमीरपुर से दियोटसिद्ध वाया धनेड़, सलौणी बिझड़ी, कोटला चकमोह जाने वाली बस का रूट भी बदलकर वाया धनेड़, सलौणी, बिझड़ी, सरला, बड्डू, चकमोह कर दिया है।
इस रूट पर बस सेवा शुरू होने से सरला, बड्डू, आदि गांवों के विद्यार्थियों को चकमोह कॉलेज के लिए अब जंगल के रास्ते से अकेले पैदल नहीं जाना पड़ेगा। यह बस उन्हें कॉलेज तक लेकर जाएगी। इस बस को शुरू करने के लिए कृषि ग्रामीण बैंक के चेयरमैन कमल नयन डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल से मिले थे और इस बस रूट को बदलने की मांग की थी।
विज्ञापन

निगम प्रबंधन ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रूट को बदला है। डीडीएम हमीरपुर विवेक लखनपाल ने कहा कि तीन अक्तूबर से हमीरपुर दिल्ली वोल्वो बस सेवा शुरू कर दी है। सरला, बड्डू गांवों के लिए भी सोमवार से बस सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें