फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेधावियों की नर्सरी बना कन्या विद्यालय नादौन, एक सत्र में पांच मेरिट

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजों की मेरिट में तीन स्थानों पर कब्जा
विज्ञापन

जमा दो के वार्षिक परिणाम में भी झटके हैं दो स्थान, अन्य सरकारी स्कूलों के लिए बना प्रेरणा
सोनम शर्मा
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन मेधावियों की नर्सरी बनकर उभरा है। एक सत्र में दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजों में स्कूल की पांच छात्राओं ने टॉप टेन मेरिट में पांच स्थान हासिल किए हैं। प्रदेश शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की मेरिट में तीन स्थान हासिल किए हैं। प्रदेशभर में अव्वल रहने वाली रिद्धिमा शर्मा इसी स्कूल की छात्रा हैं। जबकि इसी स्कूल की दो अन्य छात्रों अन्नया ने नौंवा व मन्नत ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, एक सप्ताह पूर्व कक्षा जमा दो के परीक्षा परिणाम में भी विज्ञान संकाय में वंशिता ने नौंवा स्थान प्राप्त किया और कला संकाय में शालिनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, स्कूल ने एकलगान व नृत्य और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। यह स्कूल जिलाभर में अन्य सरकारी स्कूलों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बना है। नादौन में इस विद्यालय के स्थान पर कभी जेबीटी का हॉस्टल हुआ करता था। वर्ष 1924 के आसपास यहां से 100 मीटर की दूरी पर आर्य समाज पाठशाला हुआ करती थी। किन्ही कारणों से पाठशाला को बंद करना पड़ा और उसके स्थान पर डिस्ट्रिक्ट बोर्ड प्राइमरी पाठशाला आरंभ की गई। इसकी प्रथम मुख्याध्यापक कृष्णा खत्री थीं। वर्ष 1957 में सरकार ने इस विद्यालय को अपने नियंत्रण में ले लिया। वर्ष 1960 में इस विद्यालय को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया। कक्षाएं वर्तमान कन्या विद्यालय में लगती थीं। वर्ष 1962 में जेबीटी की कक्षाएं आरंभ की गईं।जो वर्ष 1969 में बंद कर दी गईं। उच्च पाठशाला की प्रथम अध्यापक विद्या थीं। वर्ष 1980 में उच्च व प्राथमिक विभाग अलग-अलग हो गया और यहां पर छठी कक्षा से दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई करवाई जाने लगी। वहीं वर्तमान में मंजु रानी स्कूल की प्रधानाचार्य हैं। इस बारे में स्कूल की प्रधानाचार्य मंजु रानी ने कहा कि स्कूल की छात्राएं उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन






:

आंगनबीड़ी हेल्पर की बेटी शिवांगी भी बनी प्रेरणा
आर्यन पब्लिक स्कूल भोटा की शिवांगी शर्मा ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के परिणाम में मेरिट में नौवां स्थान हासिल किया है। शिवांगी शर्मा ने 691 अंक हासिल किए हैं। अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों और शिक्षकों को दिया है। शिवांगी शर्मा के पिता संदीप कुमार निजी स्कूल में शिक्षक हैं। शिवांगी शर्मा की माता सीता रानी आंगनबाड़ी हेल्पर हैं। शिवांगी ताल पंचायत के साहनवी गांव की रहने वाली हैं। वह एनडीए की परीक्षा पास कर डिफेंस में सेवाएं देना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें