फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: शत प्रतिशत रहा पलवी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राजकीय उच्च विद्यालय पलवी का दसवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल की छात्रा तानिया शर्मा ने 694 अंक लेकर मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल करके स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय में रितिका कुमारी ने 687 अंक लेकर दूसरा स्थान, शुभम शर्मा ने 636 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्याध्यापक सुरेश कुमार ने बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर हड़ेटा का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। स्कूल की राधिका शर्मा ने 649 अंक लेकर प्रथम, गौरी ने 635 अंक लेकर दूसरा, अशोक कुमार ने 624 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार व प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार ने बच्चों,अभिभावकों और अध्यापकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें