फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बंद किए गलोड़ कॉलेज को फिर किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी सत्र से शुरू होगी कक्षाएं
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कॉलेज में दाखिला लेने के नहीं होगी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। एजुकेशन हब हमीरपुर के अंतर्गत डिनोटिफाई हुए राजकीय महाविद्यालय गलोड़ को पुन: नोटिफाई कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में गलोड़ कॉलेज में प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू होंगी। इससे पूर्व सत्र 2022-23 ने भाजपा सरकार ने जुलाई में कॉलेज को खोला था लेकिन कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद कॉलेज में विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते 10 मार्च 2023 को इसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

कॉलेज में प्राचार्य से लेकर सभी स्टाफ प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे। कॉलेज संचालन के लिए भवन न होने से कॉलेज की कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ में चलाई जा रही थीं, लेकिन कॉलेज के बंद होने के बाद विद्यार्थियों को अन्य कॉलेजों में दाखिला लेना पड़ा था। अब कॉलेज के पुन: शुरू होने से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। इस बारे में प्रदेश शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए गलोड़ कॉलेज को शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें