फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की हमीरपुर और बगवाड़ा में दबिश, मिठाइयों के सैंपल भरे

विज्ञापन
हमीरपुर में मिठाई की दुकान का औचक निरीक्षण करतीं एफएसओ मधुबाला। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने मंगलवार को जिला अधिकारी की अगुवाई में हमीरपुर और बगवाड़ा कस्बे में दबिश देकर मिठाइयों के सैंपल भरे हैं।
विज्ञापन

विभाग की दबिश से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को उचित गुणवत्ता की मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है और निरंतर सैंपलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में हमीरपुर की दुकानों में दबिश देकर विभाग की टीम ने जलेबी, गुलाब जामुन और चॉकलेट के सैंपल भरे हैं।
बगवाड़ा में विभाग की टीम ने महज दुकानों का औचक निरीक्षण किया है और दुकानदारों को सफाई रखने के साथ-साथ उचित गुणवत्ता ़की मिठाइयां बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर से भरे गए सैंपल को जांच के लिए अब लैब में भेजा जाएगा। अगर सैंपल फेल पाए जाते हैं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। जिले में पिछली दिवाली के सीजन में भी करीब एक दर्जन मिठाइयों के सैंपल फेल हुए थे। वहीं, कई मिठाई विक्रेता रंगों का प्रयोग भी करते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ मिठाई को आकर्षक बनाते हैं। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला ने कहा कि हमीरपुर से जलेबी, गुलाबजामुन और चॉकलेट के सैंपल भरे गए हैं। हमीरपुर और बगवाड़ा में दुकानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें