फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल स्कूल हमीरपुर के चार छात्रों समेत जिला में 48 लोग निकले पॉजिटिव

विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में बिना मास्क घूमते युवक व स्कूली छात्र। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर के चार, सैनिक स्कूल सुजानपुर, गलोड़ और लोअर हड़ेटा के एक-एक छात्र समेत मंगलवार को जिले में 48 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से 35 लोगों की पुष्टि रैपिड एंटीजन टेस्ट में, जबकि 13 लोग आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित निकले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में मंगलवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट के तहत 634 सैंपल जांचे गए। इनमें से 35 संक्रमित पाए गए, जबकि आरटीपीसीआर जांच को भेजे 250 सैंपलाें में से 13 पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में अब तक कुल 17,219 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि एक्टिव केस 350 हैं। इन एक्टिव केसों में से 18 लोग डीसीएच में भर्ती हैं, जबकि 332 गृह संगरोध में हैं। जिले में अभी तक 283 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। उधर, बीएमओ गलोड़ सुनील गौतम ने बताया कि गलोड़ स्कूल की एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव निकली है। इसलिए स्कूल को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूल को सैनिटाइज करने के बाद ही खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें