फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोर में अग्निकांड से आठ झुग्गियां जलकर राख

विज्ञापन
करोर में जलकर राख हुई झुग्गी झोपड़ियां व साथ में मौजूद पीड़ित परिवार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। विकास खंड नादौन की करोर पंचायत में बुधवार देर रात आग लगने से प्रवासियों की आठ झुग्गियां जल गई हैं। आग इतनी भयंकर थी कि झुग्गियों में रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया। पीड़ितों राजकुमार, शेखर, मुखिया, अरुण, अजय, सुनैना, रजनी ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 10.30 बजे जब वह सो रहे थे तो अचानक एक झुग्गी में आग लग गई और देखते ही देखते साथ की अन्य झुग्गियां भी आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जैसे तैसे महिलाओं और बच्चों को वहां से निकाला गया और रात भर निकट ही स्थित एक अन्य झुग्गी में उन्होंने शरण ली। पीड़ित परिवारों का अनाज और कपड़े आदि सब जलकर राख हो गया। वीरवार सुबह पंचायत प्रधान राजीव सोनू ने इन परिवारों को कंबल भेंट किए और राशन भी दिया। राजीव सोनू ने बताया कि राशन आदि उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी पीड़ितों की सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें