बाल स्कूल हमीरपुर में किशोर को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में वीरवार को 78 लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टेस्ट में 46 और आरटीपीसीआर में 32 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि वीरवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 359 सैंपल लिए गए। जिनमें से 46 पॉजिटिव निकले।
वहीं, 32 लोग आरटीपीसीआर में संक्रमित पाए गए हैं। डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग अति आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे मास्क के बगैर बिल्कुल बाहर न निकलें, आपस में पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, कहीं पर भी भीड़ इकट्ठी न करें और हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें। अगर खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं तो तुरंत अपने आपको आइसोलेट कर लें तथा अपना टेस्ट करवाएं।