फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले का बेहतरीन प्रदर्शन

विज्ञापन
राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उपविजेता रही जिला की मिश्रित युगल टीम को सम्मानित करते पद? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्यस्तरीय वैटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले की टीमों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। जिला बैडमिंटन संघ के सचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि जिला मंडी में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग में हमीरपुर का अच्छा प्रदर्शन रहा। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मिश्रित युगल वर्ग में पंकज सकलानी एवं बिंदु वर्मा उपविजेता रहे।
विज्ञापन

40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हमीरपुर के सुशील एवं गौतम भी उपविजेता रहे। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रदीप ठाकुर एवं राजेंद्र शर्मा सेमीफाइनल तक पहुंचे। 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रदीप ठाकुर एवं पंकज सकलानी भी सेमीफाइनल में संघर्षपूर्ण मुकाबले में हारे। हमीरपुर जिला बैडमिंटन संघ के प्रधान सुशील कुमार सोनी ने सभी प्रतिभागियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। इन प्रतिभागियों को हमीरपुर बैडमिंटन संघ सम्मानित भी करेगा। अब यह खिलाड़ी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें