फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समेत 23 पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
23 positive including medical college doctor, one died
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में बुधवार को 23 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, एक 76 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई है। संक्रमित पाए गए 23 लोगों में से 16 की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टेस्ट और सात की आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव आई है। खग्गल गांव के 76 वर्षीय वृद्ध ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है। वृद्ध 2 सितंबर को आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित पाया गया था और मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचाराधीन था। तीन अक्तूबर को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चार अक्तूबर को मरीज घर वापस आ गया, लेकिन घर पर तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण परिजन छह अक्तूबर को उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ला रहे थे कि मरीज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 586 सैंपल लिए गए। जिनमें से 16 पॉजिटिव निकले। उन्होंने बताया कि आरटीपीसीआर टेस्ट में सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक 76 वर्षीय वृद्ध की मृत्यु हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें