फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया विभाग, नादौन के वार्ड छह में बिछेगी पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर छह में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जलशक्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यहां वार्ड में पेयजल के नए पाइप बिछाने के लिए मंगलवार को वार्ड में सर्वे किया गया। सूखे पड़े नल, लोग कुएं से पानी भरने को मजबूर नामक शीर्षक से अमर उजाला में मंगलवार 19 अप्रैल के अंक में इस समाचार के प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जलशक्ति विभाग हरकत में आ गया है। मंगलवार को जल शक्ति विभाग के एसडीओ तथा कनिष्ठ अभियंता पानी की समस्या के समाधान के लिए वार्ड में पहुंचे तथा नए पेयजल पाइप बिछाने के लिए जगह का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर वार्ड के पार्षद शम्मी सोनी भी मौजूद रहे। बीते दस साल से अधिक समय से इस वार्ड में पेयजल की निरंतर समस्या पेश आ रही है, परंतु विभाग ने इस समस्या के समाधान के लिए उचित कदम नहीं उठाए। इसके बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर एक बोर करवाया तथा कुछ परिवार उससे पानी भरने लगे। परंतु इसी वार्ड में कुछ गरीब व आम परिवार जोकि बिजली का बिल अदा नहीं कर सकते थे, ऐसे परिवारों ने प्राचीन एवं परंपरागत कुएं से पेयजल की आपूर्ति करना बेहतर समझा।
इस वार्ड में सीवरेज सुविधा भी शुरू हो चुकी है, लेकिन बिना पानी के इस योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। अब लोगों को पानी की सुचारु आपूर्ति की आस बंधी है। उधर, एसडीओ जलशक्ति विभाग राकेश सोनी ने बताया कि यह समस्या पिछले लंबे समय से है। समाचार छपने के बाद ही उन्हें इस समस्या का पता लगा है, लेकिन विभाग अब जल्द ही पेयजल की आपूर्ति के लिए नए पाइप बिछाने के कार्य को शुरू करेगा। इसके लिए मंगलवार को सर्वे भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें