फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल भोरंज में 953 के स्वास्थ्य की जांच की, 50 फीसदी निकले रोगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक और मुख्य उपसचेतक कमलेश कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य मेले का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयास से प्रदेश में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। घरद्वार पर लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मेले में मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, आंख, कान, नाक और गले के विशेषज्ञ, बच्चों के डॉक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ, स्किन और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने निशुल्क जांच की। मरीजों के अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और अन्य सभी प्रकार के टेस्ट तथा दवाइयां भी मुफ्त में उपलब्ध करवाई गईं। ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने के लिए आई आधुनिक वैन में 250 महिलाओं की जांच की गई। वहीं शिविर में कुल 953 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इनमें से 107 को मोतियाबिंद, 203 को उच्च रक्तचाप और 157 को मधुमेह की बीमारी निकली है। इस अवसर पर भोरंज भाजपा मंडल महामंत्री अशोक ठाकुर व अन्य पदाधिकारी, सीएमओ डॉ. आरके अग्निहोत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ललित कालिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। वहीं, 20 अप्रैल को यह स्वास्थ्य मेला सिविल अस्पताल टौणी देवी में लगेगा। मरीजों की जांच एवं टेस्ट के अलावा यहां रक्तदान शिविर भी लगेगा। इस मेले का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें