फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझेली में महिला ने खाया जहर, गंभीर

Fri, 21 Apr 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
poison - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत कांगू के मझेली गांव में एक महिला ने जहर खा लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी भनक लगी तो प्राथमिक उपचार के लिए उसे नादौन अस्पताल ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


रूपेंद्र कौर (30) की सास अमरजीत ने कहा कि शुक्रवार दोपहर के समय घर के सभी लोग खेतों में काम कर रहे थे। काम से लौटकर वे घर पहुंचे तो रूपेंद्र ने कहा कि उसने कोई जहरीली दवाई खा ली है। इसके चलते परिजन उसे तुरंत नादौन अस्पताल ले गए।

यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को टांडा रेफर कर दिया गया। अमरजीत ने कहा कि उसकी बहू काफी समय से दिमागी तौर से परेशान है। बाकायदा उसका टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


बीते सोमवार को ही रूपेंद्र कौर का चेकअप टांडा में हुआ है। रूपेंद्र की शादी करीब नौ साल पहले लुधियाना में उसके बेटे से हुई थी। रूपेंद्र कौर का एक आठ साल का बेटा है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें