फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों पर शिकंजा, छह ट्रकों से 68 पशु बरामद

Fri, 21 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्ह पुलिस ने एएसपी कुलभूषण की अगुआई में बल्ह व रिवालसर थाने के संयुक्त ऑपरेशन के तहत पशु तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बल्ह क्षेत्र के तहत छह ट्रकों में 68 पशुओं को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने ट्रकों सहित पशुओं को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रिवालसर चौकी पुलिस ने एएसआई बोध राज की अध्यक्षता में कलखर-गनौन में नाका लगाया हुआ था। वहीं, बल्ह पुलिस ने गलमा पुल पर नाका लगाया था। इसी दौरान नौ बजे के करीब छह ट्रकों में ठूंस-ठूंस कर भरे पशुओं बरामद किया गया है।

एएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि छह ट्रक पकड़े गए है कि 68 पशु बरामद हुए हैं। रात साढ़े नौ बजे पर एएसआई बोध राज ने एचपी-65-4847 से 13 पशु, एचपी 63-5297 से 13 पशु, एचपी-65 ए- 0473 से सात पशु, बरामद किए हैं। जबकि, एचपी 65-4847 के चालक देवी राम पुत्र बल्लू नायक निवासी मंदिर टांडा को पुलिस ने पकड़ लिया है। जबकि दो ट्रक चालक मौके से फरार हो गए है। पुलिस ने चालकों की तलाश के लिए क्षेत्र में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन


वहीं, बल्ह पुलिस ने गलमा पुल के पास एचपी 65-7903 से 12 पशु,  एचपी 33बी-7903 से 12 पशु व नलवाड़ी गांव के लिंक रोड से आ रही एचपी 65- 2663 से 11 पशु बरामद किए हैं।  बल्ह एसएचओ सब इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालक देवी सिंह, चालक जय सिंह, चालक व मालिक बंसी लाल, चालक व मालिक प्रेम सिंह, चालक मनोज, चालक नेक राम के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें