फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा के नाम पर ठगी का आरोपी दंपति दबोचा

Fri, 05 May 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
पुलिस। - फोटो : file photo
विज्ञापन
बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने के आरोपी दंपति को हमीरपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी दंपति ने हमीरपुर के एक व्यक्ति ने बीमा पॉलिसी के नाम पर दो अलग-अलग खातों में 20,12,729 रुपये ऐंठे थे। इसमें से पुलिस ने आरोपी दंपति से 16,65,60 रुपये बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपी शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


यहां से आरोपी दंपति को पुलिस ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एके आचार्य पुत्र स्व. ठाकुर दास निवासी वार्ड नंबर-7 हमीरपुर ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने अपना परिचय बीमा एजेंट के रूप में दिया। इस दौरान कॉलर से अपनी पत्नी के साथ मिलकर बीमा के नाम पर उससे 20,12,729 रुपये दो अलग अलग खातों में जमा करवाए। यह राशि एके आचार्य ने 7 अप्रैल से 29 जुलाई 2017 तक दो अलग-अलग खातों में जमा करवाई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में दबिश दी। इसके चलते पुलिस ने हनी भाटिया पुत्र गुरुपूर्ण भाटिया प्रीतमपुरा नई दिल्ली और नीतू भाटिया पत्नी हनी भाटिया को गिरफ्तार किया है। दंपति से 16,65,060 रुपये की राशि भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी दंपति को कोर्ट में पेश किया। यहां दंपति को एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन


आरोपी दंपति शनिवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दंपति को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। शनिवार को आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें