हिन्दू संगठनों ने 09 दिसंबर के लिए किया आह्वान
हथीन। राम मंदिर निर्माण के लिए 09 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली विशाल धर्म सभा में जाने के लिये हथीन के हिन्दू संगठनों ने लोगों को चलने के लिये आह्वान किया। श्रीराम युवा संगठन के प्रधान अनिल कौशिक ने कहा कि हिन्दू समाज के लोगो को राम मंदिर बनवाने के लिये यह सुनहरा मौका है, इसके लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचे। इस दौरान बजरंगदल के विभाग संयोजक भारत भूषण, विष्णु जांगिड़, हरकेश यादव, बिल्लू भारद्वाज, विजय लाकेरा, दीपक शर्मा, अनिल बघेल, मास्टर ओमप्रकाश भटनागर, रोहित लाकेरा, कैलाश भारद्वाज, दीपक, शंकर पांचाल समेत अन्य मौजूद रहे।