फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अपराधियों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला पुलिस के पीओ सेल ने एक उद्घोषित अपराधी को पंजाब के पठानकोट से गिरफ्तार कर लिया है। अपराधी को हमीरपुर लाया गया है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र अशोक निवासी होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है। साहिल के खिलाफ हमीरपुर पुलिस थाने में वर्ष 2012 में मारपीट के आरोप में केस दर्ज था। जिसके बाद यह मामला कोर्ट में पहुंचा। लेकिन, बार-बार समन के बावजूद आरोपी कोर्ट में नहीं आया। जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को वर्ष 2015 में भगौड़ा घोषित कर दिया था। पीओ सेल ने शुक्रवार सुबह आरोपी को पठानकोट से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को उसके गांव पट्टा झरलोग, उपमंडल भोरंज जिला हमीरपुर से गिरफ्तार किया है। अनिल कुमार ने कुछ दिन पूर्व हमीरपुर में किराये के मकान में रहने वाले बिलासपुर की युवती से उसके कमरे में घुसकर मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पीओ सेल में एएसआई दीपक ठाकुर और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार शामिल रहे। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी युवकों से मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें