आधी रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार की भोर तक हुई जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश से कई कच्चे मकान, दीवार, छत व छप्पर गिर गए। इन हादसों की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई जबकि घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बारिश के बाद खेतों में धान रोपाई का कार्य तेज हो गया है। जिले में 38.2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई वहीं तापमान लुढ़क कर 37.2 पर पहुंच गया।
आधी रात से हुई शुक्रवार की भोर तक हुई बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक जलभराव की समस्या पैदा हो गई। वहीं रामसनेहीघाट क्षेत्र के जमवड़ा गांव में घर से कुछ दूरी पर स्थित छप्पर के नीचे सो रहा युवक चंदन तिवारी उसके नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं मसौली थाना क्षेत्र के बांसा गांव निवासी वृद्ध रामपाल कच्चे घर में सोया था, छत के गिरने से उसके नीचे दबकर वह घायल हो गया। बारिश के बाद धान की रोपाई का कार्य शुरू हो गया।
कई जगह हुए जलभराव से दिक्कत
दो दिनों की बारिश में ही शहर के मोहल्लों के बीच खाली पड़े प्लाट व खेल मैदान तालाब बन गए। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई। जलभराव को लेकर लोग अपने मकान का क्षति पहुंचने को लेकर काफी चिंतित है। जबकि राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जलभराव को लेकर डीआईओएस कार्यालय आने-जाने में दिक्कतेें हो रही है। वहीं पुलिस लाइन के मैदान में शुक्रवार को भी जलभराव बना रहा। प्लाटों में जलभराव को लेकर लोगों ने पंपसेट से पानी की निकासी कराई। जबकि शहर के सुभाषनगर, अयोध्यानगर, हजारा बाग व कटाहली बाग में जलभराव की समस्या रही। वही कई परिषदीय विद्यालयों में भी जलभराव होने से नौनिहालों को काफी दिक्कतें हुई।