फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर पीटा कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के तहत पड़ती ग्राम पंचायत जसाई में एक व्यक्ति ने दुकान में घुसकर कारोबारी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मारपीट से कारोबारी को पेट और सिर पर चोटें आई हैं। जिसका उपचार नादौन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित मस्तराम धीमान जसाई में फर्नीचर की दुकान करता है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को जब मस्तराम अपनी दुकान पर बैठा था तो अचानक एक व्यक्ति ने दुकान में आकर उस पर हमला बोल दिया। इस कारण मस्तराम को सिर और पेट पर चोटें आई हैं। परिजन उसे घायल अवस्था में नादौन अस्पताल लेकर आए। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में नादौन अस्पताल के डा. बीएस राणा का कहना है कि मारपीट के कारण व्यक्ति के पेट और सिर पर चोटें आई हैं। जिसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार का कहना है कि मारपीट में घायल हुए व्यक्ति के बयान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें