फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीओ बैरियर के पास पलटी कार, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर आरटीओ बैरियर के समीप नालियां में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पर्यटकों की कार पहाड़ी से टकरा कर सड़क पर लुढ़क गई है। हालांकि इस हादसे में दोनों युवक बाल-बाल बच गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को उत्तर प्रदेश की कार (यूपी22ई-1876) दिल्ली से मनाली की तरफ जा रही थी। जब उक्त कार हिमाचल सीमा में प्रवेश करने के बाद आरटीओ बैरियर स्वारघाट के समीप नालियां पहुंची, तो एक तीखे मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे वाहन से बचाव करते समय पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर एक तरफ को पलट गई।
दुर्घटना में घायल युवकों को आरटीओ बैरियर स्वारघाट पर तैनात होमगार्ड के कर्मचारी भागीरथ व राजकुमार गोयल ने तुरंत दोनों युवकों को बाहर निकाला। उन्हें मामूली सी चोट आई है।
विज्ञापन

कार चालक प्रसून सिंह कुसुमखेड़ा जिला हल्द्वानी (उत्तराखंड) अपने दोस्त विनय कुमार लखनऊ निवासी के साथ दिल्ली से मनाली के लिए घूमने जा रहे थे। फिलहाल इस संबंध में कोई भी केस स्वारघाट पुलिस थाना में दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें