फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर अस्पताल में सभी दाखिल मरीजों, तीमारदारों के कोविड टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल हमीरपुर में दाखिल मरीजों के साथ रहने वाले सभी तीमारदारों के भी रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे। उपायुक्त के निर्देशानुसार अस्पताल प्रबंधन ने तीमारदारों के रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

तीमारदारों को गेट पास बनवाने से पहले रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाना अनिवार्य है। रैपिड एंटीजन टेस्ट के बाद ही रिपोर्ट के आधार पर तीमारदार का गेट पास बनेगा। इससे पहले अस्पताल में केवल उन्हीं मरीजों और उनके तीमारदारों की टेस्टिंग होती थी जिनमें कोरोना के लक्षण हों।
अब वार्ड में दाखिल मरीज के साथ-साथ तीमारदार का भी टेस्ट होगा ताकि कोरोना पर नियंत्रण पाया जा सके। किसी भी ऑपरेशन से पहले मरीज का आरटीपीसीआर टेस्ट होता है। इसके साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों की टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुमन यादव ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ हाल ही में हुई बैठक में उपायुक्त ने टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें