फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिडवीं में कार-बाइक की टक्कर, मझीण चौक पर सड़क से लुढ़की कार, पांच घायल

विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर में कार और बाइक की हुई टक्कर में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर/नादौन(हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते डिडवीं टिक्कर कस्बे में मंगलवार दोपहर एक बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, बाइक सवार ने अपनी गलती मान ली है। दोनों पक्षों ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है। कार हमीरपुर से भोटा की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

भोटा की तरफ से हमीरपुर आ रहा बाइक सवार इससे टकरा गया। कार मालिक ने घायल युवक को इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सहायता कक्ष भोटा के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि बाइक सवार ने अपनी गलती मान ली और दोनों ने मामला दर्ज करवाने से इनकार कर दिया। उधर, नादौन ब्यास पुल के साथ सटे मझीण चौक पर मंगलवार सुबह उस समय एक परिवार बाल-बाल बच गया जब उनकी कार सड़क किनारे पुली से टकराने के बाद नाले में लुढ़क गई। गनीमत यह रही कि निकट ही ब्यास पुल की रेलिंग आरंभ हो जाती है। इससे पूर्व ही गाड़ी रुक गई। प्रत्यक्षदर्शियों व आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहन में नादौन अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दो पुरुष और दो महिलाएं हैं। जबकि, एक बच्चा सुरक्षित है। कार चालक अमरनाथ निवासी गांव कारगू ने बताया कि वह परिवार सहित देहरा में रिश्तेदारों के घर एक समारोह में भाग लेने के बाद वापस आ रहे थे कि नादौन ब्यास पुल के निकट सड़क पर अचानक पशु आ जाने से वह कार पर नियंत्रण खो बैठे। जिस कारण कार सड़क किनारे एक पुली के साथ टकराकर पलट गई।
हादसे में उसे व कार सवार अन्य परिजनों को मामूली चोटें आई हैं। इसके उपरांत नादौन अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कार लुढ़कने से यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाला जल जीवन मिशन योजना का विशाल होर्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि नादौन अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां गई। घायलों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मना कर दिया है। जहां हादसा हुआ है वह क्षेत्र ज्वालामुखी थाना के तहत पड़ता है। ज्वालामुखी थाना प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने कहा कि इस बारे में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें