फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों में जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में 20 जून को प्रस्तावित त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पार्टी की बैठकों का सिलसिला लगातार जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सुजानपुर और हमीरपुर मंडल भाजपा ने अपने-अपने क्षेत्रों में सोमवार को बैठक का आयोजन किया। सुजानपुर मंडल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विशेष रूप से शिरकत की।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पार्टीजनों को त्रिदेव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर टिप्स देते हुए एकजुटता का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में एक समान विकास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव अब नजदीक आ गए हैं। पार्टी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और ताकत के साथ चुनावी मोर्चे पर उतर जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार हमें मिशन रिपीट फतह करके हर पांच साल बाद सरकार बदलने के सियासी मिथक को तोड़ना है।
धूमल ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जल शक्ति मंडल डिवीजन कार्यालय खोला गया है। आने वाले दिनों में यहां पर विद्युत बोर्ड का भी मंडल कार्यालय खुलेगा, जो लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने हा कि हर घर में पहुंचकर कार्यकर्ता योजनाओं को लेकर चर्चा करें।
विज्ञापन

लोगों को क्या जरूरत है, किस तरह से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है इस पर काम करें। उधर, हमीरपुर में भी जिला प्रभारी अजय राणा की उपस्थिति में हमीरपुर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई और त्रिदेव सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, विजय पाल सोहारू और प्यारे लाल शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें