फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में बिझड़ी ने पटलांदर को 52-50 से हराया

विज्ञापन
गलोड़ के हड़ेटा स्कूल के मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोअर हड़ेटा के खेल मैदान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 13 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन पुरुषोत्तम चंद ने की।
विज्ञापन

बिलासपुर इकाई के प्रमुख प्रताप बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बिझड़ी और पटलांदर के बीच खेला गया। जिसमें कांटे की टक्कर में बिझड़ी ने पटलांदर को 52 के मुकाबले 50 अंक से पराजित किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान सह जिला कार्यवाह कुलदीप शर्मा, प्रचार प्रमुख अश्वनी कुमार, सुनील दत्त, सुरेश चंद, प्यार चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें