फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं, 11वीं और जमा दो की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में परीक्षा के बाद आते विद्यार्थी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में नौवीं से जमा दो तक के विद्यार्थियों की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जमा दो के एक कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी को छोड़कर लगभग सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में बारहवीं की परीक्षा जबकि शाम को नौवीं और जमा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा हुई। जिला में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालें 95 और माध्यमिक पाठशालें 66 हैं। इन्हीं विद्यालयों ने विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दीं।
जमा दो की अंग्रेजी, नौवीं की संस्कृत और जमा एक में फिजिक्स, हिंदी विषय की परीक्षा हुई। वर्तमान में नौवीं में 4223, दसवीं में 3268, जमा एक में 5932, जमा दो में 4821 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिले में दो विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव हैं। इसमें से एक ने तो अलग कमरे में परीक्षा दी तो वहीं दूसरे कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबरजीत चंद्र ने कहा कि जिला में फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। सुबह दो विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव थे जिसमें से एक ने परीक्षा दी जबकि दूसरे ने परीक्षा नहीं दी। उसकी परीक्षा बाद में होगी। दसवीं की परीक्षाएं 20 नवंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें