बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्घ में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़।
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी(हमीरपुर)। उत्तर भारत के शक्ति पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार के चलते श्रद्धालुओं की काफी आवाजाही रही। रविवार को लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने अपना शीश नवाया।
इसके अतिरिक्त जिन श्रद्धालुओं ने कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाई थी उनको गेट नंबर दो और गेट नंबर पांच पर वैक्सीन भी लगाई। काफी लंबे समय से कोरोना की वजह से बंद हुई लंगर सेवा को फिलहाल शुरू नहीं किया गया है क्योंकि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं की खूब आवाजाही रहती है।
हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंचते हैं और फिलहाल प्रशासन और सरकार भी लंगर खोलने में कोई जल्दबाजी नहीं दिखा रहे। करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया आधुनिक लंगर भवन फिलहाल बंद ही है।
हालांकि इक्का-दुक्का जगह प्रदेश में कुछ शक्तिपीठों में लंगर व्यवस्था शुरू हो गई है लेकिन फिलहाल अभी तक यहां पर लंगर व्यवस्था शुरू नहीं की गई है। एसडीएम बड़सर शशि पाल शर्मा ने कहा कि रविवार के चलते श्रद्धालुओं की काफी आवाजाही रही।
दो जगह पर श्रद्धालुओं के लिए जिन श्रद्धालुओं ने दूसरी कोविड वैक्सीन की डोज नहीं लगाई थी उनको दूसरी वैक्सीन भी लगाई गई और लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में अपना शीश नवाया। जहां तक श्रद्धालुओं के लिए लंगर व्यवस्था की बात है तो इस संदर्भ में जैसे ही सरकार या फिर उच्च अधिकारियों से आदेश आएंगे उसी अनुसार ही व्यवस्था की जाएगी।