फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में टीकाकरण के लिए 21 मोबाइल टीमों को फील्ड में लगाया

विज्ञापन
नादौन में टीकाकरण टीम कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने के लिए जाते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। स्वास्थ्य खंड नादौन के नागरिक अस्पताल नादौन परिसर से रविवार को नादौन एसडीएम विजय कुमार ने टीमों को कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगाने के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कौशल ने कहा कि स्वास्थ्य खंड नादौन में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज के सौ फीसदी टीकाकरण लक्ष्य प्राप्ति के लिए कोरोना टीकाकरण कैंप के साथ-साथ 21 मोबाइल टीमों को फील्ड में तैनात किया है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खंड नादौन में कोरोना वैक्सीनेशन की दूसरी डोज के 51 हजार के लक्ष्य में से अभी तक 47652 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है और 30 नवंबर तक हम लक्ष्य प्राप्त कर लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लोगों से अनुरोध किया कि सभी लोग कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना वैक्सीनेशन लगवाने के लिए आगे आएं। साथ ही अपने परिवार और आस-पड़ोस में करोना टीकाकरण से छूटे पात्र लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें