फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था: मां चिंतपूर्णी के दरबार में विदेश में रह रहे श्रद्धालुओं ने अर्पित किया 26 ग्राम सोने का छत्र

Mon, 05 Jan 2026 06:29 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)।

सार

जिला ऊना के माता श्री चिंतपूर्णी देवी के दरबार में विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए माता रानी के चरणों में 26 ग्राम सोने का छत्र अर्पित किया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दरबार में अर्पित किया गया 26 ग्राम सोने का छत्र - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता श्री चिंतपूर्णी देवी के पावन दरबार में एक बार फिर श्रद्धा और भक्ति की अनुपम झलक देखने को मिली। विदेश में रहने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए माता रानी के चरणों में 26 ग्राम सोने का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि यह छत्र उन्होंने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ माता रानी को समर्पित किया।

विज्ञापन




श्रद्धालुओं का कहना है कि भले ही वे विदेश में निवास करते हों, लेकिन मां चिंतपूर्णी के प्रति उनकी आस्था अटूट है। माता रानी की कृपा से उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी हुई है। इसी भाव के साथ उन्होंने यह स्वर्ण छत्र मां के चरणों में अर्पित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना करवाई और माता रानी से उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में इस पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन


मंदिर प्रशासन और अन्य श्रद्धालुओं ने भी इस धार्मिक भाव को सराहा और कहा कि ऐसे चढ़ावे मां चिंतपूर्णी के प्रति देश-विदेश में फैली आस्था को दर्शाते हैं। मां के दरबार में लगातार पहुंच रहे श्रद्धालु अपनी-अपनी श्रद्धा अनुसार भेंट अर्पित कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें