फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना रनौत मानहानि केस: पेश नहीं हुई अभिनेत्री, कोर्ट परिसर में सुरक्षा थी कड़ी, अदालत ने सुरक्षित रखा आदेश

Mon, 05 Jan 2026 02:14 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत मानहानि मामले में आज बठिंडा कोर्ट में पेश थी। लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। यह मामला किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है।
 
विज्ञापन
कंगना रनौत - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की सोमवार (5 जनवरी) को पंजाब के बठिंडा कोर्ट में मानहानि केस में सुनवाई हुई, लेकिन अभिनेत्री अदालत में पेश नहीं हुईं। कंगना के अदालत में न पहुंचने के चलते कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी और मामले को लेकर आगे की कार्यवाई पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार को अभिनेत्री व भाजपा सांसद की पेशी को लेकर सुबह से ही अदालत परिसर में हलचल बनी रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, लेकिन कंगना रनौत की अनुपस्थिति के कारण सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। 

अदालत में कंगना रनौत की ओर से उनके वकील उपस्थित हुए और उनकी अनुपस्थिति को लेकर पक्ष रखा। वहीं, याचिकाकर्ता पक्ष ने सांसद की लगातार गैर-हाजिरी पर आपत्ति जताई और अदालत से सख्त रुख अपनाने की मांग की। अदालत अब अगली सुनवाई की तारीख तय करेगी, जिस पर आगे की कानूनी प्रक्रिया निर्भर करेगी।
विज्ञापन


यह मामला किसान आंदोलन के दौरान बठिंडा की रहने वाली बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के खिलाफ अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा की गई टिप्पणी से जुड़ा है। इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को बठिंडा कोर्ट में बुजुर्ग महिंदर कौर और एक अन्य गवाह गुरप्रीत सिंह अदालत में पेश हुए। अदालत में दोनों के बयान दर्ज किए गए थे। 

बता दें कि यह मामला साल 2020-21 के किसान आंदोलन से जाकर जुड़ता है। दरअसल, कंगना रनौत ने एक री-ट्वीट किया था। इसमें बठिंडा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला महिंदर कौर को लेकर टिप्पणी की थी। कंगना ने एक ट्वीट में महिंदर कौर की तुलना शाहीन बाग आंदोलन की बुजुर्ग महिला बिलकिस बानो से की थी। 

इससे पहले कंगना रनौत 27 अक्तूबर को बठिंडा कोर्ट में पेश हुई थी। कंगना ने बुजुर्ग महिला से माफी भी मांगी थी। तब कंगना ने कहा था कि जैसा दिखाया गया है, वैसा मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक हैं। हालांकि इसके बाद बुजुर्ग महिंदर कौर ने कहा कि वह कंगना को माफ नहीं करेगी और आखिरी तक अदालत में केस लड़ती रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें