चंबा में अपने दौरे के मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपती ग्रांम पंचायत लेच प्रधान।संवाद
चंबा। जिला परिषद वार्ड नंबर 16 करवाल के जिला परिषद सदस्य अंशुल जरयाल ने शुक्रवार को राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी से मुलाकात कर क्षेत्र की 16 पंचायतों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा।
उन्होंने संबंधित प्रस्ताव भी मंत्री को सौंपे। अंशुल जरयाल ने कहा कि गांवों में नई सड़क बनाने या पुरानी सड़कों को बेहतर करने के दौरान कई बार भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे मामलों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा। विकास कार्यों में अनावश्यक अड़चन न आए। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के किसानों और बागवानों को बागवानी विभाग की योजनाओं, तकनीकी जानकारी और विभिन्न सुविधाओं की बेहतर जानकारी देने के लिए बागवानी जागरूकता कैंप आयोजित करवाने का प्रस्ताव भी रखा। संवाद