फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बस में महिलाओं को पुष्प देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
परिवहन निगम की बस में बैठी महिला यात्री को फूल देकर सम्मानित करते वन मंत्री राकेश पठानिया।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। जिले में आयोजित ‘नारी को नमन’ कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री राकेश पठानिया ने निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री की तरफ से जिले में योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने इस दौरान निगम की बस में यात्रा करने वाली महिलाओं को पुष्प भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्थानीय महिला नीलम कुमारी से संवाद किया।
विज्ञापन

वन मंत्री ने कहा कि महिलाओं को सरकारी बसों में पचास प्रतिशत किराये में छूट प्रदेश सरकार का सर्वोत्कृष्ट कार्यक्रम है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में इस योजना को प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, शगुन योजना, बेटी है अनमोल, गुड़िया हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री स्वावलंबन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं के सकारात्मक परिणाम निकले हैं। राज्य स्तरीय समारोह के लाइव प्रसारण को चंबा बस अड्डा परिसर में एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया। इस मौके पर मार्केटिंग कमेटी के अध्यक्ष डीएस ठाकुर, सदर विधायक पवन नैयर, महिला मोर्चा चंबा की अध्यक्ष कांता ठाकुर समेत महिला मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से जिले में प्रतिदिन 160 विभिन्न रूटों पर बसों का चलाया जाता है। एक अनुमान के अनुसार प्रतिदिन यात्रियों की संख्या लगभग 6,500 से 7,000 के करीब होती है। इसमें महिला यात्रियों की संख्या तीन से चार हजार के करीब रहती है। इससे पहले कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक साहिल कपूर ने वन, खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें