फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चडीडा, पुखर और नुआला में पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
चडिड़ा गांव में खाली बर्तनों के साथ खड़ी महिलाएं। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत बाट के गांव चडीडा, पुखर और नुआला में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। गांव में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी की आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को मजबूर डेढ़ किलोमीटर दूरस्थ जलस्रोत से पानी ढोना पड़ रहा है, जिससे ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग से मांग उठाई है कि गांव में बंद पेयजल सप्लाई को जल्द सुचारु करवाया जाए। गौरतलब है कि बरसात के मौसम में लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बाट के गांव चडीडा, पुखर और नुआला में बीते एक सप्ताह से पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। पानी की सप्लाई बंद होने से गांव की पांच सौ की आबादी को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों में गजिंद्र सिंह, सोनू कुमार, जगदीश चंद, बुद्धि प्रकाश और हाको राम ने कहा कि लोगों को भरी बरसात में भी पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
मवेशियों के लिए भी पानी दूरस्थ जलस्रोत से लाना पड़ रहा है। जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण शर्मा ने कहा कि गांवों के लिए बिछाई गई पेयजल लाइन भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। कहा कि कर्मचारी टूटी पेयजल लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। कहा कि शाम तक पेयजल लाइन सुचारु करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें