फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामसभा में हुड़दंग मचाने वालों पर मांगी कार्रवाई

विज्ञापन
ग्राम सभा के दौरान अभद्र भाषा का का प्रयोग करने बारे बीडीओ को ज्ञापन देने जाते समस्त पंचायत सचिव। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत सिढकुंड पंचायत की ग्राम सभा के दौरान पंचायत सचिव से दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ गया है। चंबा ब्लॉक के तहत समस्त पंचायत सचिवों ने विकास खंड अधिकारी से हुड़दंग मचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पंचायत सचिवों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक हुड़दंगियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक वे अपना कामकाज भी बंद रखेंगे। मंगलवार को पंचायत सचिवों का प्रतिनिधिमंडल विकास खंड अधिकारी ओपी ठाकुर से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल पंचायत सचिव संघ चंबा के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, टेक सिंह सरयाल, अंबिया राम, खेप सिंह, गोविंद सिंह, जयपाल, सुनील कुमार, कंचन कुमारी, महेशो और जयवंती ने बताया कि सिढकुंड में कुछ लोगों ने पंचायत सचिव से दुर्व्यवहार किया, जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मामले को शांत करवाने के लिए पुलिस तक मौके पर बुलानी पड़ी। उन्होंने विकास खंड अधिकारी से मांग की है कि मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। वहीं, बीडीओ ओपी ठाकुर का कहना है कि पंचायत सचिवों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। रही काम न करने की बात तो इस मामले पर भी पंचायत सचिवों से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें