फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चंबा की ओर से अप्रैल में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के शेड्यूल के मुताबिक 7 और 21 अप्रैल को आरटीओ चंबा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। 11 और 22 अप्रैल को आरएलए चंबा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। 13 अप्रैल को आरएलए चुवाड़ी, 18 अप्रैल को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 6 अप्रैल को आरएलए तीसा, 8 अप्रैल को सलूणी, जबकि 19 अप्रैल को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वाहनों की पासिंग 5, 12 और 20 अप्रैल को चंबा, 13 अप्रैल को चुवाड़ी और 4 अप्रैल को बौंखरी मोड़ बनीखेत में की जाएगी।
विज्ञापन

पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित की जाए। बिना मास्क और हैंड सैनिटाइजर किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। आवेदकों की वैक्सीनेशन अनिवार्य है। यात्री व्यावसायिक वाहनों और स्कूल वाहनों की पासिंग के लिए आने से पहले वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारु रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि मौसम और किसी अन्य कारणों के चलते शेड्यूल में बदलाव संभव है। आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पहले संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें